Feeds:
पोस्ट
टिप्पणियाँ

Archive for नवम्बर 20th, 2010

हरिद्वार से हैदराबाद की मक्का मस्जिद बम ब्लास्ट के आरोपी व भगवा आतंकवादी स्वामी असीमानंद उर्फ़ ओमकारानंद को सी.बी.आई ने परमहंस आश्रम से गिरफ्तार कर लिया है। परमहंस आश्रम के संस्थापक स्वामी ब्रम्हानंद की भी गिरफ्तारी की गयी। ओमकारानन्द का असली नाम जतिन चटर्जी है। अभिनव भारत अभियान का संचालक भी है। साध्वी प्रज्ञा सिंह की गिरफ्तारी के बाद से यह कथित भगवा आतंकवादी फरार चल रहा था। इसकी तलाश महाराष्ट्र व राजस्थान ए.टी.एस को भी थी। आतंकी घटनाओ को अंजाम देने में स्वामी असीमानंद मास्टर माइंड था।
देश के अन्दर आरएसएस दहशतगर्दी फैलाने में सबसे आगे है किन्तु आरएसएस के खिलाफ सिमी जैसे संगठन के ऊपर की गयी कार्यवाही करने की आवश्यकता है। यह बात गोवर्धनपुरी के शंकराचार्य स्वामी अधोछ्जानन्द देव ने लखनऊ में प्रेस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आरएसएस के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने की जरूरत है जिससे उसके राष्ट्र विरोधी कार्यों के ऊपर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद् ने राम मंदिर निर्माण के लिए बहुत सारी संपत्ति इकठ्ठा की जिसको उसके नेतागण डकार गए हैं और इसीलिए विश्व हिन्दू परिषद् इस विवाद को बनाये रखना चाहती है। विश्व हिन्दू परिषद् राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अनुवांशिक संगठन है।

सुमन
लो क सं घ र्ष !

Read Full Post »