आरएसएस की भागीदारी ! स्वतंत्रता संग्राम में……..? भाग 3
सच तो यह है कि गोलवलकर ने स्वयं भी कभी यह दावा नहीं किया कि आरएसएस अंग्रेज विरोधी था। अंग्रेज शासकों के चले जाने के बहुत बाद गोलवलकर ने 1960 में इंदौर (मध्य प्रदेश) में अपने एक भाषण में कहा:
कई लोग पहले इस प्रेरणा से काम करते थे कि अंग्रेजो को निकाल कर देश को स्वतंत्र करना है। अंग्रेजों के औपचारिक रीति से चले जाने के पश्चात यह प्रेरणा ढीली पड़ गयी। वास्तव में इतनी ही प्रेरणा रखने की आवश्यकता नहीं थी। हमें स्मरण होगा कि हमने प्रतिज्ञा में धर्म और संस्कृति की रक्षा कर राष्ट्र की स्वतंत्रता का उल्लेख किया है। उसमें अंग्रेजो के जाने न जाने का उल्लेख नहीं है।
आरएसएस ऐसी गतिविधियों से बचता था जो अंग्रेजी सरकार के खिलाफ हों। संघ द्वारा छापी गयी डॉक्टर हेडगेवार की जीवनी में भी इस सच्चाई को छुपाया नहीं जा सका है। स्वतंत्रता संग्राम में डॉक्टर साहब की भूमिका का वर्णन करते हुए बताया गया है :
संघ स्थापना के बाद डॉक्टर साहब अपने भाषणों में हिन्दू संगठन के सम्बन्ध में ही बोला करते थे। सरकार पर प्रत्यक्ष टीका नहीं के बराबर रहा करती थी।
गौरतलब है कि ऐसे समय में जब भगत सिंह, राजगुरु, अशफाकुल्लाह, राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, राजेन्द्र लाहिड़ी जैसे सैकड़ों नौजवान जाति और धर्म को भुलाकर भारत मां को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए अपने प्राण दे रहे थे, उस वक्त हेडगेवार और उनके सहयोगी देश का भ्रमण करते हुए केवल हिन्दू राष्ट्र और हिन्दू संस्कृति तक अपने को सीमित रखते थे। यही काम इस्लाम की झंडाबरदार मुस्लिम लीग भी कर रही थी। जाहिर है इसका लाभ केवल अंग्रेज शासकों को मिलना था।
-आरआरएस को पहचानें किताब से साभार
समाप्त
क्या इस्लाम के तलुवे चाटना और झूठे सच्चे किस्से कहानियाँ गढकर येन-केन-प्रकारेण हिन्दुत्व को नीचा दिखाना ही आप लोगों का एकमात्र ध्येय बन चुका है ?
लानत है आप लोगों के अपने आपको हिन्दु कहलाने पर. शर्म से डूब क्यों नहीं जाते आप लोग.
priy karishna galat jaankaari k adhaar par aap is tarah ki baat likh rahe hain. hinduvatv ek rajnitik vichardhara hai iska hindu dharm se koi lena dena nahi hai. is blog mein jo bhi prakshit kiya jata hai tathyon k adhaar par prakashit kiya jata hai agar koi galatfehmi hai to baat cheet kar lein sasti lokpriyta paane k liye talve chatne jaise mohavron ka upyog karna aap ko shobha nahi deta hai
suman