गरीब-मजदूरों के साथ नहीं हैं माेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गलत नीतियों के कारण इस समय देश की हालत खराब है। किसानों, ग्रामीणों सहित महिलाओं की हालत बहुत ही खराब है। ये बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने कही। वे भारतीय खेत मजदूर यूनियन के दो दिवसीय ऑल इंडिया जनरल काउंसिल के अधिवेशन में बोल रहे थे

सीपीआइ के महासचिव डी राजा ने कहा कि देश के किसान-मजदूरों की हालत बहुत खराब है। वे भारतीय खेत मजदूर यूनियन के दो दिवसीय ऑल इंडिया जनरल काउंसिल के अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
गरीब-मजदूरों के साथ नहीं हैं माेदी
डी राजा ने कहा कि मोदी देश की जनता से कहते है कि वे सेवक हैं। लेकिन वे जनता के नहीं बल्कि काॅरपोरेट घराने के सेवक हैं। उन्हें किस प्रकार से लाभ मिले ये देखते हैं। वे मजदूरों व गरीबों के सेवक नही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास। इसका मतलब क्या है। प्रधानमंत्री गरीब-मजदूर व किसानों के साथ नहीं है। केवल पैसे वालों और बड़े-बड़े कारपोरेट घराने के मालिकों के साथ हैं। हमारे देश के अंदर रहने वाले मजदूर व किसान गरीबी के अंदर अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
भाजपा को हराने के लिए हो जाएं एकजुट

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा ने कहा कि आने वाले समय में पांच राज्यों में चुनाव होना है। उसकी तारीख भी चुनाव आयोग ने घोषित कर दी है। अब जरूरत भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने की है। उसके बाद देश में लोगों को नई सरकार चाहिए। इसके लिए भी अभी से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। अधिवेशन में महिला फेडरेशन की राष्ट्रीय महासचिव एनी राजा, पेरिया सामी, गुलजार सिंह गोडिया, नागेंद्र नाथ ओझा सीताराम शर्मा, कृष्णदेव यादव आदि उपस्थित थे। बैठक में देश के 17 राज्यों के कुल 81 जनरल काउंसिल के सदस्य भाग ले रहे हैं।
एक उत्तर दें