Feeds:
पोस्ट
टिप्पणियाँ

Archive for the ‘आधा तीतर आधा बटेर : कांग्रेस लड़ेगी संघ के खिलाफ जंग’ Category


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रत्येक मसले पर गिरगिट की तरह से रंग बदलने का आदि रहा है। महात्मा गाँधी की हत्या भी की और जब जरूरत होती है तो कहतें हैं कि गाँधी हत्या से संघ का कोई सम्बन्ध नहीं है। संघ को जब हिन्दू भावनाओ को उग्र कर लाभ उठाना होता है तो मस्जिद तोड़ी कहते हैं और जब मस्जिद तोड़ने की बात स्वीकार करने की बात आती है तो हमारा उससे कोई लेना देना नहीं है कहते हैं। संघ के पूर्व प्रमुख के.एस सुदर्शन ने संघी धरने पर बैठ कर श्रीमती सोनिया गाँधी को सी .आई .ए एजेंट तथा कई घटना व दुर्घटनाओ को हत्या का रूप देने के लिए जिम्मेदार ठहराया और जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा वैसे ही संघ ने कहा कि के.एस सुदर्शन के बयान से उनका कोई मतलब नहीं। भारतीय जनता पार्टी ने भी के.एस सुदर्शन से अपना पल्ला झाड़ लिया। सच्चाई यह है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोग व्यक्तियों की चरित्र हत्या करने के आदि हैं। जिस बात को के.एस सुदर्शन ने अब कहा है उसी बात को संघ के लोग नियोजित तरीके से प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे। जिसके सबूत चिट्ठाजगत पर भी मौजूद हैं।
सोची समझी रणनीति के तहत के.एस सुदर्शन ने सोनिया गाँधी के सम्बन्ध में बयान दिया क्योंकि संघ के आतंकी प्रकोष्ट के कई नेता कारागारों में जा चुके हैं और कुछ लोग जाने की तैयारी में हैं। अपनी आतंकी कार्यवाइयों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए पूरे देश में संघियों ने धरना दिया जो फ्लॉप शो साबित हुआ और उसी रणनीति के तहत के.एस सुदर्शन ने अपना बयान सोनिया गाँधी के सम्बन्ध में जारी किया जिसकी तैयारी कई वर्षों से संघ कर रहा था।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चरित्र हत्या से लेकर हिटलर के प्रधानमंत्री गोविल्स के अनुरूप एक झूठ को सच साबित करने के लिए हजार बार दोहराता है जिससे लोग उसको सच समझने लगें। ब्रिटिश साम्राज्यवाद के बाद अमेरिकन साम्राज्यवाद में सम्पूर्ण निष्ठा रखने वाले संघ के लोग जब किसी को सी.आई.ए एजेंट कहेंगे तो मानिये कि सी.आई.ए के नजदीक कौन है ?
धरने के माध्यम से संघ के लोगों ने हिन्दू धर्म प्रतीक चिन्हों का इस्तेमाल किया जबकि संघ का हिन्दू धर्म से कोई लेना देना नहीं है। संघ का मुख्य उद्देश्य यह है कि हिन्दू भावनाओ को उग्र बना कर देश की राजसत्ता हासिल करना है और संघियों का मुखौटा राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी है। भ्रष्टाचार के मामले में घोटालों के मामले में सेक्स स्कैंडल के मामलों में इनके नेता किसी से काम नहीं हैं। बार-बार एक ही विषय से रंग बदलने से गिरगिट भी शरमा जाता है।

सुमन
लो क सं घ र्ष !

Read Full Post »



अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली अधिवेशन में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आर.एस.एस और अनुवांशिक संगठन के आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के खिलाफ जंग की घोषणा की है। वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ जंग की घोषणा की है। लेकिन दुनिया में आतंकवादियों के सरगना अमेरिका की फैन कांग्रेस भी है और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी। अमेरिकियों का नाम जहाँ भी आयेगा वहां यह दोनों ताकतें एक नजर आएँगी। आजादी के बाद कांग्रेस का साम्प्रदायिकता के सवाल पर चरित्र ही बदल गया है। आर.एस.एस के ट्रेंड लोगों ने नियोजित तरीके से नियोजित तरीके से कांग्रेस में घुसकर उसको भी सॉफ्ट हिन्दुवत्ववादी संगठन बना दिया है। जब बाबरी मस्जिद का ध्वंस हो रहा था तो कांग्रेसी प्रधानमंत्री चुप-चाप बैठा रहा और जब मस्जिद का ध्वंस हो गया तो उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया। महात्मा गाँधी की हत्या से लेकर श्रीमती इंदिरा गाँधी व राजीव गाँधी की हत्या तक में साम्राज्यवादी शक्तियों का हाथ रहा था। आज उसी साम्राज्यवादियों के मसीहा जिसके हाथ इराक से लेकर अफगानिस्तान तक खून से रंगे हैं। बराक हुसैन ओबामा का स्वागत करने के लिए केंद्र सरकार पलके बिछाये बैठी है। दुनिया में साम्राज्यवादी ताकतों से किसी भी जनगण का फायदा नहीं हुआ है। लेकिन उनके अनुयायी यह सोचते हैं कि इससे वह देश का भला कर लेंगे। लुटेरे हमेशा लूट के जाते हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में राष्ट्रमंडल खेलों के भ्रष्टाचार से लेकर आदर्श सोसाइटी घोटाले तक की कोई चर्चा नहीं की गयी। जिससे यह भी साफ़ हो रहा है कि कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं को भ्रष्टाचार करने की और घोटाले करने की खुली छूट दे रखी है। कांग्रेस ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग का मुख्य आयुक्त पी.जी थामस को नियुक्त किया है कि सारे घोटालों को उनसे अच्छे तरीके से कोई दबा नहीं सकता है।

सुमन
लो क सं घ र्ष !

Read Full Post »